यूपी में वोट कटुआ बनकर आते हैं.., संजय निषाद का ओवैसी पर हमला

निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सोमवार को भारत समाचार से खास बातचीत में उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर कई मुद्दों पर अपनी....

निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने सोमवार को भारत समाचार से खास बातचीत में उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।

संजय निषाद ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता उत्तर प्रदेश में दलाली करने के लिए आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के मुस्लिम नेता मौजूद हैं तो बाहर से आने वाले नेताओं की जरूरत क्यों पड़ती है। उन्होंने कहा कि पहले यहां के नेताओं को मजबूत होना चाहिए, फिर दूसरे राज्यों के नेताओं को यूपी आना चाहिए।

उन्होंने ओवैसी को “वोट कटुआ” बताते हुए कहा कि उनके अपने राज्य में उन्होंने क्या काम किया है, पहले वहां की समस्याएं दूर करें। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है।

चुनाव से पहले आरक्षण मुद्दे पर फिर सक्रिय हुए संजय निषाद

संजय निषाद ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कहा कि चुनाव से पहले एक बार फिर इस विषय को उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह विधायकों को घेरने का काम करेंगे और आरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता ने वोट दिया है, इसलिए जनप्रतिनिधियों से सवाल भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनके समाज के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। संजय निषाद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं और इस वजह से पहले बीजेपी को नुकसान भी उठाना पड़ा है।

पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर भी बोले संजय निषाद

संजय निषाद ने सदन की चर्चा को लेकर कहा कि अगर वहां बहस होती है तो काला पर्चा निकालकर बताया जाएगा कि किस सरकार के समय क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जा रहे हैं।

अपनी पार्टी के विधायक विपुल दुबे पर लगे पेपर लीक आरोपों को लेकर संजय निषाद ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button