बरेली में परचून व्यापारी हत्याकांड का खुलासा ! साइको किलर अरमान गिरफ्तार, पिता भी अरेस्ट ; आरोपी बोला- जिन्न देता था आदेश

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में परचून व्यापारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी अरमान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसके कानों में जिन्न की आवाजें आती थीं और वही उसे हत्या करने के लिए कहता था।

आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरमान ने बताया कि सियाराम को देखकर भी उसे ऐसी ही आवाजें सुनाई देती थीं। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और उसका मानसिक इलाज भी चल रहा है।जानकारी के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कारोबारी सियाराम की हत्या उस समय की गई थी, जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। आरोपी ने पहले वैन से उन्हें टक्कर मारी और इसके बाद कांच के टुकड़े से लगातार वार कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी के पिता ने सबूत छिपाने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वजह बताते हुए जिन्न की आवाजों का जिक्र किया। पुलिस आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य, नशे की आदत और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भोजीपुरा क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Back to top button