“बांटने वालों के आदर्श बाबर,औरंगजेब हैं”… वाराणसी में CM योगी ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला…

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'समरसता संकल्प अभियान' की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि बांटने वालों के आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं। देश भर में कलश भेजे जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक नगरी वाराणसी से बीजेपी के महत्वाकांक्षी ‘समरसता संकल्प अभियान’ की भव्य शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देश के सभी राज्यों में पवित्र कलश भेजे जाएंगे। काशी की पावन धरा से इस कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्हें इस पवित्र भूमि को नमन करने का सौभाग्य मिला है और यह अभियान देश में सामाजिक समरसता और विकसित भारत की संकल्पना को और तेजी से आगे बढ़ाएगा।

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राज्य का विकास बहुत तेजी से हो रहा है। सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ दे रही है और हर गरीब को मुफ्त राशन की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाज को बांटने वालों के आदर्श बाबर और औरंगजेब हैं, जबकि हमारी संस्कृति जोड़ने का काम करती है।

संत रविदास के नाम पर एयरपोर्ट का ऐलान

पने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने जालंधर में संत रविदास के नाम पर एयरपोर्ट बनाए जाने की बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार महापुरुषों के सम्मान और उनके आदर्शों पर चलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। काशी से उठी समरसता की यह गूंज अब देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचेगी, जिससे राष्ट्रीय एकता और सुशासन का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा।

Related Articles

Back to top button