CJP नहीं बनेगी राजनीतिक पार्टी! पवक्ता सौरव दास ने बताया आगे का प्लान, युवाओं के मुद्दों पर रहेगा फोकस

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपने अगले कदम की तैयारी में ...

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपने अगले कदम की तैयारी में जुट गई है। विधानसभा चुनाव 2027 और लोकसभा चुनाव 2029 से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या CJP अब एक राजनीतिक दल के रूप में मैदान में उतरेगी? इस पर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने स्थिति साफ कर दी है।

सौरव दास ने कहा कि युवाओं की ऐतिहासिक जीत के बाद लगातार यह सवाल पूछा जा रहा है कि यह आंदोलन आगे किस दिशा में जाएगा। इसी को लेकर संगठन के सदस्य औरंगाबाद में दो दिवसीय बैठक कर रहे हैं, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीजेपी को जमीन पर लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। संगठन अब उन लोगों तक पहुंचना चाहता है, जो उनका समर्थन कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझना चाहता है। बैठक के बाद 6 अगस्त को आगे की रणनीति को लेकर मीडिया और युवाओं से बातचीत की जाएगी।

क्या CJP बनेगी राजनीतिक पार्टी? प्रवक्ता ने दिया जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी के राजनीतिक दल बनने की अटकलों पर सौरव दास ने साफ कहा कि CJP कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि सीजेपी एक आंदोलन है और देश में एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरूरत है।

सौरव दास ने कहा कि देश में पहले से ही बड़ी संख्या में राजनीतिक दल मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों की समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में सिर्फ राजनीतिक पार्टी बनाना समाधान नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर आंदोलन और जागरूकता की जरूरत है।

युवाओं की मांग पर CJP का रुख साफ

सोशल मीडिया से शुरू हुए इस आंदोलन से बड़ी संख्या में जेन-ज़ी युवा जुड़े हैं। कई युवाओं की मांग है कि कॉकरोच जनता पार्टी को राजनीतिक पार्टी बनकर चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि सौरव दास ने कहा कि संगठन युवाओं की मांग और फीडबैक को सुन रहा है, लेकिन फिलहाल उनका फोकस राजनीतिक पार्टी बनाने के बजाय जन आंदोलन को मजबूत करने पर है।

उन्होंने कहा कि CJP का उद्देश्य युवाओं के मुद्दों को उठाना और लोगों की समस्याओं को सामने लाना है। आने वाले समय में संगठन अपने एजेंडे और रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान कर सकता है।

Related Articles

Back to top button