Ballia में Akhilesh Yadav की एक झलक पाने को बेताब दिखे समर्थक, सपा नेता राम गोविंद चौधरी को दी श्रद्धांजलि

बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को बलिया के गोसाईपुर पहुंचे। यहां वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी की तेरहवीं में शामिल हुए और उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी दौरान सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सबसे बड़ी जीत हासिल करेगा और एनडीए को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

अखिलेश यादव के पहुंचने की खबर मिलते ही इलाके में समर्थकों और लोगों की भीड़ जुटने लगी। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। अखिलेश यादव के आगमन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

राम गोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे। उनके निधन के बाद आयोजित तेरहवीं में अखिलेश यादव की मौजूदगी ने पार्टी के साथ उनके जुड़ाव को भी सामने रखा। इस दौरान गोसाईपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर लोगों की आवाजाही बनी रही।

बलिया में अखिलेश यादव के पहुंचने के दौरान जुटी भीड़ ने इलाके में इस कार्यक्रम को चर्चा का विषय बना दिया।

Related Articles

Back to top button