
डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम अभ्यास मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। यह सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
बता दे कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय WTC अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। ऐसे में टीम की कोशिश श्रीलंका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।
हालांकि, सीरीज से पहले भारतीय टीम को कुछ बड़े झटके लगे हैं। जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं।
गाले में खेला जाएगा पहला टेस्ट
वही भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा। यह मैच श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा।
टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल यूजर्स सोनी लिव एप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।
श्रीलंका की टीम
धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका। भारतीय टीम की नजर अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल कर WTC अभियान को मजबूती देने पर होगी।









