
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज UP T20 League 2026 का रोमांच देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला मेरठ मावेरिक्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें दोपहर 3 बजे से मैदान पर आमने-सामने होंगी।
अंकतालिका में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स शानदार प्रदर्शन के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और अब उसकी नजर नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।
वहीं नोएडा सुपर किंग्स की टीम भी इस मुकाबले में जीत हासिल कर अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने के इरादे से उतरेगी। इकाना स्टेडियम की पिच पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दिन का दूसरा मुकाबला भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहेगा। शाम 7:30 बजे से लखनऊ फाल्कंस और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच भिड़ंत होगी। घरेलू मैदान पर लखनऊ फाल्कंस जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगी, जबकि कानपुर सुपर स्टार्स भी शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। UP T20 League 2026 में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और आज के दोनों मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।









