यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई

मशहूर साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही टिकट बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के शुरुआती दिनों में ही शानदार कमाई दर्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए एडवांस टिकट बिक्री से करीब 21.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा

फिल्म के हजारों शोज के लिए लाखों टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों और होल्ड पर रखी गई सीटों को शामिल करने पर फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई और ज्यादा पहुंच गई है। इससे साफ है कि रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।यश की इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा क्रेज उनके होम स्टेट कर्नाटक में देखने को मिल रहा है। कर्नाटक में फिल्म की एडवांस बुकिंग सबसे मजबूत बनी हुई है, जहां बेंगलुरु समेत कई शहरों में दर्शकों के बीच भारी मांग देखी जा रही है।

फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया

खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ कन्नड़ भाषा तक सीमित नहीं है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होने जा रही है, जिससे इसे देशभर में बड़ा दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। अब सभी की नजर फिल्म की रिलीज और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button