नोएडा : बर्थडे पार्टी के बहाने घर से बुलाया, फिर चाकुओं से गोदकर 14 साल के आयुष को असद ने मार डाला

नोएडा के थाना 24 क्षेत्र स्थित चौड़ा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने दिल्ली-एनसीआर में खोड़ा जैसी खौफनाक वारदात की यादें ताजा कर दी हैं। यहां असद नाम के युवक ने 14 वर्षीय मासूम आयुष शुक्ला की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, असद ने जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने आयुष को उसके घर से बाहर बुलाया था। आयुष की मां ने रोते हुए बताया कि असद खुद उनके घर आया था और जाते वक्त बोलकर गया था— “आंटी खाना बनाकर रखना, मैं दो मिनट में आयुष के साथ वापस आता हूं।” लेकिन इसके बाद असद आयुष को सुनसान जगह ले गया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद असद ने बेखौफ अंदाज में अपने दोस्तों के सामने कबूल किया कि उसने आयुष को मार डाला है। घटना के बाद से ही इलाके में भारी तनाव और आयुष के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की गुहार लगा रही हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल नोएडा पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपी असद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button