महादेव की भक्ति और इश्क की जंग… इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर रिलीज…

इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' का धांसू टीजर रिलीज। जेनेलिया डिसूजा संग दिखेगी जोड़ी, 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक।

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अब उनकी अगली बहुचर्चित फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का धमाकेदार टीजर आउट हो गया है। टीजर में इमरान हाशमी का एक बार फिर से बेहद इंटेंस, एक्शन और इमोशनल अवतार देखने को मिल रहा है, जहां वे प्यार और दुश्मनों के बीच जंग लड़ते नजर आ रहे हैं।

टीजर की शुरुआत ही जबरदस्त गोलियों की तड़तड़ाहट और एक्शन सीन्स के साथ होती है। इसमें इमरान हाशमी का एक पावरफुल डायलॉग दर्शकों का ध्यान खींच रहा है— “मेरे जिस्म के टुकड़े कर, या इसे गिद्धों को खिला… पर महादेव से विनती है कि जबतक मैं अपने इश्क की दहलीज तक ना पहुंच जाऊं, मेरी सांसें मत लेना”। टीजर के बैकग्राउंड में हिमेश रेशमिया का चर्चित म्यूजिक और उनके गाने ‘अफसाना’ की झलक भी सुनाई देती है।

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी और आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका में जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी, जबकि अपारशक्ति खुराना नेगेटिव यानी विलेन के किरदार में दर्शकों को हैरान करते दिखेंगे।

Related Articles

Back to top button