कानपुर में भीषण विमान हादसा…गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत…

कानपुर के गंगा बैराज के पास गर्ग एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश। गुजरात के सचिन भाटिया और कर्नाटक के अभिषेक पुजारी की मौत।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गंगा बैराज के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़ा। इस भीषण प्लेन क्रैश में विमान सवार इंस्ट्रक्टर पायलट और ट्रेनी पायलट दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

बता दें, कानपुर के पुलिस आयुक्त ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में मारे गए इंस्ट्रक्टर की पहचान गुजरात निवासी सचिन भाटिया के रूप में हुई है, जबकि ट्रेनी पायलट की पहचान कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी के रूप में की गई है। दोनों ने सुबह करीब 11:50 बजे गर्ग एविएशन सेंटर से उड़ान भरी थी, जिसके कुछ ही समय बाद यह हादसा हो गया।

विमान हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को दे दी गई है, जिसके बाद तकनीकी टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button