
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहिल और समीरा को पकड़ा है। दोनों पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एजेंट के संपर्क में रहने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि साहिल और समीरा सोशल मीडिया के माध्यम से ISI एजेंट के संपर्क में थे। दोनों पर जासूसी नेटवर्क के लिए काम करने और संवेदनशील गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी SIM कार्ड की व्यवस्था कर उन्हें दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन SIM कार्ड का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था और इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हुए हैं।स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपियों का ISI एजेंट से संपर्क कब हुआ और अब तक उन्होंने नेटवर्क के लिए किस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।









