
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित शिक्षक-स्नातक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले लखनऊ और पूरे प्रदेश की स्थिति बेहद बदहाल थी। पिछली सरकारों में न तो कोई ठोस नीति थी, न नीयत और न ही विकास कार्य करने की इच्छाशक्ति।
‘अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर में अब मेडिकल कॉलेज है। इन जिलों में अब अच्छे शिक्षण संस्थान हुए। पिछली सरकारों में न नीति थी और न नियत थी। और न ही कार्य करने की कोई इच्छाशक्ति थी। जिस जमीन में माफिया ने पैर रखा वो जमीन उसकी। कोई भी उसके कब्जे को हटा नहीं सकता था। भर्ती आयोगों में अयोग्य चेयरमैन बैठे थे। ‘सपा सरकार में परीक्षा देने वाले का अता-पता नहीं था। पैसा देने वालों को नियुक्ति मिल जाती थी। ‘पिछले 9 वर्ष में भर्ती प्रक्रिया में कोई प्रश्नचिन्ह नहीं। पहले एक ही जाति के लोगों को नौकरी मिलती थी। ‘पिछले 9 वर्ष में भर्ती प्रक्रिया में कोई प्रश्नचिन्ह नहीं। सैफई सिंडिकेट ने पहचान का संकट खड़ा किया था। नौकरी में सेंधमारी करता था सैफई सिंडिकेट। पहले उत्सव में उपद्रव हुआ करता था। दुर्गा पूजा में अब शांति से निपट रहा है। ‘अब सुरक्षा में सेंध लगाई तो अगले चौराहे पर इलाज लखनऊ : सीएम योगी का बयान #Lucknow #CMYogi #UttarPradesh @myogiadityanath
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 17, 2026
पूर्ववर्ती सपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, “समाजवादी पार्टी और शिक्षा नदी के दो ऐसे छोर हैं, जो कभी नहीं मिल सकते। सपा शिक्षा की घोषित दुश्मन है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भर्ती आयोगों में अयोग्य लोग बैठे थे और सैफई सिंडिकेट युवाओं के हक की नौकरियों में सेंधमारी करता था। पैसे देने वालों और एक ही जाति विशेष के लोगों को नियुक्तियां दे दी जाती थीं, जबकि परीक्षा देने वाले युवाओं का अता-पता नहीं रहता था। सपा ने प्रदेश को ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ दिया, जबकि हमारी सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ (ODOP) देकर युवाओं को स्वावलंबी बनाया।
कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले त्योहारों में उपद्रव हुआ करता था, लेकिन आज दुर्गा पूजा और अन्य उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि किसी ने सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस किया, तो अगले ही चौराहे पर उसका इलाज तय है। प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते आज भारी निवेश आ रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है और राज्य का युवा अब जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब गिवर बन रहा है।









