‘यूपी से माफिया और मच्छर दोनों खत्म’… गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर गरजे CM योगी आदित्यनाथ…

गोरखपुर में सीएम योगी ने कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया। बुजुर्ग महिलाओं को कल से फ्री बस यात्रा का तोहफा, 1 साल में 1 लाख नौकरियों का ऐलान।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के दौरे के दौरान शहर को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। सीएम योगी ने गोरखपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का भव्य उद्घाटन किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था और महिला कल्याण को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं।

बता दें, सीएम योगी ने बुजुर्ग महिलाओं के हित में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में कल से वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्ग महिलाओं) के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर का जिक्र करते हुए बताया कि योजना के तहत प्रदेश की 60 लाख से अधिक बहनों ने मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाया है। इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की बात दोहराते हुए सीएम ने कहा कि आगामी एक वर्ष के भीतर राज्य सरकार 1 लाख नौजवानों को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान करेगी।

कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह माफिया मुक्त हो चुका है और यदि कोई माफिया फिर से सिर उठाने की कोशिश करेगा तो उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से किसी बच्चे की जान नहीं जाती है। सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश से “माफिया के साथ-साथ मच्छर का भी पूरी तरह खात्मा” कर दिया है।

Related Articles

Back to top button