भीड़ पीटकर मेरी जान ले लेती…, निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपों पर स्वतंत्र भारद्वाज का जवाब

बुलंदशहर में निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपों को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज ने अपना पक्ष सामने रखा है। स्वतंत्र भारद्वाज ने हमले के आरोपों को ...

बुलंदशहर में निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपों को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज ने अपना पक्ष सामने रखा है। स्वतंत्र भारद्वाज ने हमले के आरोपों को आत्मरक्षा से जुड़ा बताया है। उन्होंने पॉडकास्ट की वायरल क्लिप को भी फर्जी बताया है।

स्वतंत्र ने हमले के आरोपों को बताया आत्मरक्षा

स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि जिसे लोग हमला कह रहे हैं, वह आत्मरक्षा का कार्य था। उनका दावा है कि अगर वह कार्रवाई नहीं करते तो भीड़ उन्हें पीट देती और उनकी जान भी जा सकती थी।

उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना से जुड़े वीडियो के रूप में सबूत मौजूद हैं। स्वतंत्र भारद्वाज के मुताबिक आत्मरक्षा में कार्रवाई करने के दौरान निशु आजाद के पिता के सिर में चोट लगी।

वायरल पॉडकास्ट क्लिप को बताया फर्जी

स्वतंत्र भारद्वाज ने वायरल हो रही पॉडकास्ट क्लिप को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को भाई कहकर उन्होंने व्यंग्य किया था।

वहीं, निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपों को लेकर CJP नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग की है।

CJP नेताओं ने दिल्ली में दिया प्रदर्शन

निशु आजाद के मामले में CJP के प्रदर्शन को नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का समर्थन मिला है। वह CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ दिल्ली स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे।

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अपनी नेता निशु आजाद और उनके पिता संजय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे।

Related Articles

Back to top button