मिर्जापुर: द मूवी ने वर्ल्डवाइड मचाया धमाल, 4 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन

डेस्क : चर्चित सीरीज ‘मिर्जापुर’ द मूवी नें अब बड़े पर्दे पर भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दे कि फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। पहले तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद चौथे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

पहले तीन दिनों में रही जबरदस्त कमाई

वही फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन कमाई बढ़कर लगभग 32 करोड़ रुपये हो गई, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया।हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी। चौथे दिन फिल्म ने करीब 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 109.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन लगभग 131.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विदेशों में भी फिल्म का जलवा

भारत के अलावा विदेशी बाजार में भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।ओवरसीज और भारत के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 154.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस तरह फिल्म रिलीज के शुरुआती दिनों में ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मजबूत आंकड़ा दर्ज करने में कामयाब रही है।

चौथे दिन का कलेक्शन कितना रहा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन करीब 16 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती तीन दिनों की तुलना में यह आंकड़ा कम जरूर है, लेकिन फिल्म की कुल कमाई लगातार बढ़ रही है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमुख बॉक्स ऑफिस आंकड़े:

Day 4 Collection: करीब 16 करोड़ रुपये, Net India Collection: करीब 109.75 करोड़ रुपये , Gross India Collection: करीब 131.55 करोड़ रुपये ,Worldwide Collection: करीब 154.05 करोड़ रुपये , Overseas Collection: करीब 22.50 करोड़ रुपये

क्या है ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को एक्शन और क्राइम थ्रिलर के तौर पर पेश किया गया है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाती है।ल फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। सीरीज के प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता थी और बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े इस उत्साह की झलक दिखा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button