“भाजपा के लोग भगवान से नहीं रंग से डरते हैं”… सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान…

अखिलेश यादव ने लखनऊ में 2 हफ्ते के छात्र सप्ताह का ऐलान किया। पीडीए को 'प्रेम, दया और अपनापन' बताया और बीजेपी पर हमला बोला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेशव्यापी ‘2 सप्ताह के छात्र जागरूकता अभियान’ (छात्र सप्ताह) का ऐलान किया है। इस अभियान के जरिए सपा छात्र सभा राज्य के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में जाकर युवा पीढ़ी, Gen Z और Gen Alpha को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी पीड़ित, दुखी, अपमानित लोगों और युवाओं को साथ लाकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।

बता दें, सपा प्रमुख ने इस दौरान ‘पीडीए’ की नई और अनोखी परिभाषा गढ़ते हुए कहा कि पीडीए का अर्थ सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं, बल्कि “प्रेम, दया और अपनापन” है। छात्रों के नीले रंग के नए यूनिफॉर्म ड्रेस कोड का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह रंग विचारधारा, बहुजन समाज, वर्कफोर्स और समानता का प्रतीक है। युवाओं के सुझावों को पार्टी के आगामी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “भाजपा के लोग भगवान से नहीं, बल्कि रंगों और नीली टी-शर्ट से डरते हैं”। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के लोग संस्थागत तरीके से ‘चंदा चोरी’ करने का काम कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि आगामी चुनावों में 100 दिन से भी कम का समय बचा है और सपा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

Related Articles

Back to top button