आगरा में रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत; ट्रैक पर पेंट कर रहे थे

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर-दिल्ली रेल ट्रैक पर पेंटिंग का काम कर रहे दोनों मजदूर अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मजदूर रेलवे ट्रैक पर पेंट करने का काम कर रहे थे

घटना आगरा के थाना बरहन क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मजदूर रेलवे ट्रैक पर पेंट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे।

कानपुर-दिल्ली रेल ट्रैक पर हुए इस हादसे ने रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button