अक्षय कुमार की ‘हैवान’ ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए ? सामने आया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डेस्क : मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

जानिए पहले दिन कितना कमाया ?

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘हैवान’ ने शुक्रवार को भारत में करीब 3 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन लगभग 3.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई करीब 4.60 करोड़ रुपये रही, जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपये का योगदान विदेशी बाजार से आया है।इस तरह पहले दिन ‘हैवान’ का नेट इंडिया कलेक्शन 3 करोड़ रुपये, ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 4.60 करोड़ रुपये रहा।

वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई

शुक्रवार को फिल्म की कमाई औसत रही है। अब फिल्म की नजर शनिवार और रविवार के कारोबार पर है। वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ने पर ‘हैवान’ के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को पहले से रिलीज दूसरी बड़ी फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों की कमाई से साफ होगा कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की यह फिल्म दर्शकों के बीच कितनी पकड़ बना पाती है।

जाने क्या है ‘हैवान’ की कहानी ?

‘हैवान’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। कहानी एक ऐसे सिक्योरिटी मैनेजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देख नहीं सकता, लेकिन एक युवा लड़की को एक खतरनाक और सनकी हत्यारे से बचाने की कोशिश करता है। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने किया है। ‘हैवान’ प्रियदर्शन की 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है।

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये कलाकार

‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोहनलाल कैमियो रोल में नजर आते हैं।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी आगे की कमाई काफी हद तक वीकेंड के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

Related Articles

Back to top button