बिहार भेजने की थी तैयारी: चंदौली पुलिस ने पकड़ा गुप्त चैंबर वाला ट्रक, 1354 लीटर शराब और बीयर जब्त

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शराब तस्करी के एक बड़े और अनोखे खेल का भंडाफोड़ हुआ है। कंदवा थाना पुलिस, स्वाट (SWAT) और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे ट्रक को पकड़ा है, जिसमें बेहद शातिराना अंदाज में गुप्त चैंबर (तहखाना) बनाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसके अंदर बने गुप्त चैंबर का राज खुल गया। इस चैंबर से पुलिस ने 1354.8 लीटर अवैध शराब और बीयर की खेप बरामद की है। जब्त की गई इस शराब की कुल बाजार कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि इस अवैध शराब को उत्तर प्रदेश से ले जाकर पड़ोसी राज्य बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मिर्जापुर निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button