समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का 74 वर्ष की उम्र में निधन

उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामगोविंद चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में लखनऊ के संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (PGI) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पार्टी के सबसे कद्दावर और मुखर नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी एक मजबूत छाप छोड़ी।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और PGI में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।रामगोविंद चौधरी का जाना उत्तर प्रदेश की समाजवादी राजनीति के एक युग का अंत माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button