पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, AK-47, जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

त्योहारों से पहले पंजाब की अमन-शांति को खराब करने की कोशिश को अमृतसर रूरल पुलिस ने नाकाम करने का दावा किया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई ..य.

त्योहारों से पहले पंजाब की अमन-शांति को खराब करने की कोशिश को अमृतसर रूरल पुलिस ने नाकाम करने का दावा किया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने हथियारों की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत हथियार बरामद

डीजीपी पंजाब गौरव यादव की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अमृतसर रूरल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से AK-47 राइफल, उसकी मैगजीन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।

AK-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस अब बरामद हथियारों के इस्तेमाल और इनके पीछे मौजूद नेटवर्क की जांच में जुटी है।

तरनतारन के रहने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपी की पहचान बब्बा पुत्र भोला सिंह, निवासी चीमा खुर्द, थाना सराय अमानत खां, जिला तरनतारन के तौर पर हुई है।

मामले की शुरुआती जांच में विदेशी ताकतों से जुड़े लिंक सामने आने की बात कही गई है। पुलिस जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे देश विरोधी ताकतों के संपर्क में था।

पाकिस्तान से आई थी हथियारों की खेप

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हथियारों की यह खेप पाकिस्तान से सीमा पार करवाकर भारत भेजी गई थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

रिकवरी के बाद अमृतसर के घरिंडा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और Explosive Substances Act की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हथियारों के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हथियारों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की अगली और पिछली कड़ियों का पता लगाया जा सके।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद हथियार किसे सप्लाई किए जाने थे और इनके पीछे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं थी।

डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि पंजाब की अमन-शांति को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button