दिल्ली में ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ लागू… जानें अब तक कितने कार्ड जारी, किसे मिलेगी मुफ्त सफर की सुविधा…

दिल्ली में 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लागू, अब तक 19 लाख से अधिक कार्ड जारी। DTC AC और नॉन-AC बसों में NCMC से मुफ्त सफर की सुविधा।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सार्वजनिक परिवहन यात्रा को अधिक आधुनिक और सुगम बनाने के उद्देश्य से ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ सिस्टम लागू कर दिया है। परिवहन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस नई व्यवस्था के तहत अब तक 19 लाख 5 हजार 889 स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

बता दें, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पात्र महिलाओं को कार्ड बनवाने को लेकर किसी भी तरह परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जब तक सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड नहीं बन जाते, तब तक यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। महिलाओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में 38 डीटीसी पिंक पास वितरण केंद्र बनाए गए हैं, साथ ही विभिन्न इलाकों में विशेष कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इस नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आधारित स्मार्ट कार्ड के जरिए महिलाएं और ट्रांसजेंडर दिल्ली की एसी (AC) और नॉन-एसी (Non-AC) दोनों प्रकार की डीटीसी तथा क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। सरकार का मुख्य लक्ष्य इस डिजिटल बदलाव को सुचारू बनाना है, ताकि किसी भी पात्र यात्री को यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button