दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में उड़ान के दौरान लगी आग… पावर बैंक में धमाके के बाद हैदराबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग…

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में उड़ान के दौरान पावर बैंक में लगी आग। हैदराबाद एयरपोर्ट पर कराई गई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक यात्री फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यह खौफनाक हादसा विमान में रखे एक पावर बैंक में तकनीकी खराबी और उसके फटने के कारण हुआ। आग की खबर मिलते ही विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत तत्परता दिखाई और स्थिति पर काबू पाने के साथ ही पायलट ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया।

बता दें, हादसे की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत नजदीकी हैदराबाद एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। आपातकालीन स्थिति में इंडिगो के इस विमान को हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान के लैंड होते ही सुरक्षा बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लिया।

एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, पावर बैंक में अचानक हुई खराबी ही आग लगने की मुख्य वजह थी। घटना के बाद विमान की गहन जांच की जा रही है और यात्रियों को उनकी गंतव्य मंजिल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button