बर्थडे के दिन जेल भेजे गए आशुतोष रांका, सौरव दास के साथ 5 दिन की हिरासत में जाएंगे तिहाड़

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को बड़ा झटका लगा है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने बुधवार को सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, पार्टी के तीसरे सदस्य अजिंक्य शिंदे को जमानत मिल गई।

बॉन्ड तोड़ने पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार को जंतर-मंतर से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद बुधवार को तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

जन्मदिन के दिन जेल पहुंचे आशुतोष रांका

इस मामले में एक खास बात यह भी है कि CJP नेता आशुतोष रांका का बुधवार को जन्मदिन है। जन्मदिन के दिन ही उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, अजिंक्य शिंदे को अदालत से जमानत मिलने के बाद राहत मिली है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर क्या है मामला?

तीनों नेताओं को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस की कार्रवाई और बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन को लेकर यह मामला चर्चा में है। सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत के बाद अब उनकी रिहाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button