BIG BREAKING | देश के 11 एयरपोर्ट 50 साल के लिए निजी हाथों में देने की तैयारी!

वाराणसी, अमृतसर, रायपुर समेत 11 हवाई अड्डों के निजीकरण की तैयारी, दिसंबर तक शुरू हो सकती है बोली प्रक्रिया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के 11 हवाई अड्डों का संचालन निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के मुताबिक इन एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर 50 साल की लीज़ पर दिया जाएगा।

इस बार निजीकरण की प्रक्रिया में बड़े और छोटे एयरपोर्ट को एक साथ जोड़कर पांच बंडल बनाए गए हैं। हर बंडल के लिए एक कंपनी को जिम्मेदारी देने की योजना है।

प्रस्तावित पांच बंडल:

  1. अमृतसर और कांगड़ा-गग्गल
  2. वाराणसी, गया और कुशीनगर
  3. भुवनेश्वर और हुबली
  4. रायपुर और औरंगाबाद
  5. तिरुचिरापल्ली और तिरुपति

दिसंबर तक बोली प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button