आगरा में BJP नेता के भाई की हत्या, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने दोस्त पर लगाए आरोप

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा नेता के भाई की हत्या का मामला सामने आया है। भोला चौहान का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। भोला, भाजपा नेता विकेश चौहान के भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने भोला के दोस्त सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भोला चौहान अपने दोस्त सोनू के साथ घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद भोला का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार ने सोनू पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से सोनू फरार है।

भोला चौहान के भाई विकेश चौहान भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्हें BJP IT सेल का मंडल संयोजक बताया गया है। भाजपा नेता के भाई की हत्या की खबर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। यह घटना राजापुर खंडेर इलाके की बताई जा रही है। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Back to top button