जामिया में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव का आदेश जारी, छात्रों के आंदोलन की हुई जीत

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में स्टूडेंट यूनियन चुनाव कराने के आदेश जारी। करीब एक पखवाड़े से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के आंदोलन को मिली जीत।

दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव को लेकर संघर्ष कर रहे छात्रों की जीत हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। पिछले करीब एक पखवाड़े से कई छात्र चुनाव कराने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।

छात्रों के आंदोलन को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी। छात्र लगातार स्टूडेंट यूनियन के चुनाव कराने की मांग पर अड़े हुए थे। आखिरकार छात्रों के दबाव के बाद प्रशासन ने चुनाव कराने के आदेश जारी कर दिए।

इस फैसले को स्टूडेंट यूनियन चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button