पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां, कई घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ बड़ा हादसा हो गया। 91 KM माइलस्टोन के पास काफिले की 5 गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं।

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ बड़ा हादसा हो गया। 91 KM माइलस्टोन के पास काफिले की 5 गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हुए हैं। इसके अलावा राहुल गांधी की सुरक्षा से जुड़े लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को लेकर जानकारी सामने आई है वे लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे हालांकि राहुल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button