कपड़े उतरवाए, लिपस्टिक पोती…डांस कराया, पुलिस कस्टडी में श्रद्धा ने उगला राज, शिवा शर्मा को कैसे प्रताड़ित किया !

लखनऊ: राजधानी के बहुचर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस की कड़ाई से की जा रही पूछताछ के दौरान एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला सच सामने आया है। गिरफ्तार की गई आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, साथी आमिर और ड्राइवर दानिश से अलग-अलग की गई पूछताछ में घटना वाली रात हुई बर्बरता और मानसिक प्रताड़ना की खौफनाक परतें उधड़कर सामने आई हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात वाले दिन आरोपी श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा को बुरी तरह जलील करने की नीयत से उसके कपड़े उतरवा दिए थे। इतना ही नहीं, अपनी बहन रश्मि, आमिर और चालक दानिश के सामने शिवा को जबरन नाचने पर मजबूर किया गया। प्रताड़ना की हदें पार करते हुए श्रद्धा ने शिवा के पूरे शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी और उसके साथ घंटों अमानवीय व्यवहार किया गया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि श्रद्धा अक्सर शिवा से अपने पैर दबवाती थी और रसूखदार बड़े प्रशासनिक अफसरों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाती थी।

जांच में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि गोमती नगर स्थित किसान बाजार का एक चर्चित कैफे श्रद्धा दुबे का ठिकाना हुआ करता था। वह रोजाना वहां जाकर हुक्का पीती थी और वहीं से अपने नए-नए टारगेट सेट करती थी। श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद से ही उक्त कैफे का संचालक भी अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर फरार हो गया है। पुलिस अब कैफे संचालक की तलाश में दबिश दे रही है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के नेटवर्क के कई और गहरे राज खुलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button