16 नवंबर को लॉन्च होंगे Oppo के ये दो धांसू फोन, 200MP कैमरा और 8000mAh तक की बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर

Oppo अपनी नई Reno 17 सीरीज को 16 नवंबर को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। कंपनी का लॉन्च इवेंट चीन में शाम 7 बजे शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगा। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इस इवेंट में Oppo Pad Air 6 टैबलेट और Oppo Watch 5 भी पेश किए जा सकते हैं।

लॉन्च से पहले सामने आया Reno 17 सीरीज का डिजाइन

लॉन्च से पहले कंपनी ने Reno 17 सीरीज के डिजाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की है। फोन का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक पिछले मॉडल Oppo Reno 16 जैसा नजर आ रहा है। इस बार कंपनी Adventure Cat नाम का एक खास कलर वेरिएंट भी पेश कर सकती है।

Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro के संभावित डिस्प्ले और प्रोसेसर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Reno 17 में 6.56 इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 8,000mAh तक की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

वहीं, Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 7,200mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

दोनों फोन में मिल सकता है 200MP का प्राइमरी कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo Reno 17 और Reno 17 Pro दोनों में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की संभावना है।

वहीं, Reno 17 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज की उम्मीद

दोनों स्मार्टफोन में मेटल फ्रेम और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर के तौर पर दोनों फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकते हैं।

भारत में कब लॉन्च होगी Oppo Reno 17 सीरीज?

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 को भारत में 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ कंपनी Reno 17c मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

Related Articles

Back to top button