
उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अवधेश सिंह चौहान का एक बयान चर्चा में आ गया है। सपा में शामिल होने के बाद मंच से संबोधन के दौरान अवधेश सिंह चौहान की जुबान फिसल गई। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता दिया।
हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही अवधेश सिंह चौहान ने तुरंत अपनी बात सुधारी और अखिलेश यादव का सही परिचय दिया। मंच से हुई इस चूक का वीडियो अब चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में भी उनके इस बयान को लेकर चर्चा हो रही है।









