
यूपी के रायबरेली में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में खाकी नाकाम साबित हो रही है। आये दिन चोरी लूट व मारपीट की घटनाओं से हलकान पुलिस विभाग में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब खेत की रखवाली करने गए एक किसान का शव खून से लथपथ उसके खेत मे ही पड़ा मिला। किसान की मौत की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के देवगनपुर गांव में उस समय सन्नाटा पसर गया जब गांव निवासी बृजलाल यादव का खून से लथपथ शव उनके खेत मे पड़ा मिला। मृतक जानवरों से फसल की रखवाली के लिए कल रात अपने घर से खेत पर आया था और आज जब उसके परिजन खेत पर पहुचे तो उसका शव मिला।
किसान की मौत की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों की माने तो मृतक की किसी से रंजिश नही थी। वो खेतो में खड़ी फसल रखवाली के लिए रात में खेतों पर ही मौजूद रहता था। किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से हत्या की है।









