Agra: मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार…

दोहरे हत्याकांड का आगरा की बाह पुलिस और एस ओ जी की टीम ने खुलासा कर दिया है, मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दस मार्च को कारोबारी उमेश के घर में घुसकर बदमाशों ने लूट के बाद कारोबारी की पत्नी और बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था ।

जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा, बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ माल,तमंचे,कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।

पकड़े गए चारों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वो एक और घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पकड़े गए बदमाश आगरा और फिरोजाबाद के रहने वाले है जो पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है।

Related Articles

Back to top button