भूजल सप्ताह का समापन, CM योगी बोले- हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे तो परिणाम मिलेंगे’

भूजल सप्ताह का समापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अटल भूजल योजना के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गये भूजल सप्ताह का आज समापन हो गया. मुख्यमंत्री ने समापन कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा की ‘भूजल बचाने वालों का अभिनंदन है ‘भूजल संरक्षण में काम करने वालों को बधाई’.

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को गति देते हुए 5 कालीदास मार्ग से ”डिजिटल भूजल रथ” को फ्लैग ऑफ किया था. भूगर्भ जल सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के गांव-गांव में भूजल संरक्षण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जनआंदोलन बनाने की बड़ी तैयारी की थी.

भूजल सप्ताह का समापन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कही की भूजल बचाने वालों का अभिनंदन है और ‘भूजल संरक्षण में काम करने वालों को बधाई’.

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि ‘जल है तो जीवन है, जल और जीवन के भाव को सभी समझते हैं, नदियों को पुनर्जीवित किया जा रहा क्योंकी नदियों का योगदान अहम है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘गांवों में अब अमृत सरोवर बन रहे हैं, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य किया गया है, 5 साल में जल संरक्षण के लिए कई अभियान चले, हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे तो परिणाम मिलेंगे’.

Related Articles

Back to top button