देहरादून: भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत कांग्रेस मुख्यालय में बैठक का आयोजन

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत कांग्रेस मुख्यालय में बैठक का आयोजन

प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत आज कांग्रेस मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। 9 से 15 अगस्त तक चलने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया है। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

Koo App
Indian National Congress के वरिष्ठ नेता श्री Rahul Gandhi जी और कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती #SoniaGandhi जी को जो ईडी का नोटिस आया है, इसको कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा, उसके विरोध में आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय से ED दफ्तर तक “#सत्यमेव_जयते” शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया, लेकिन जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका जा रहा है, यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है, चारों तरफ पुलिस लगा दी गयी है, नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया Harish Rawat (@harishrawatcmuk) 13 June 2022

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत सभी जनपदों में 75 किमी लंबी पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के समापन पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में भव्य समारोह आयोजित होगा।

देहरादून में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के लिए पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को सहप्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस का यह अभियान पूरे देश में 9 अगस्त को शुरू होगा और 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में भव्य समारोह के साथ इसका समापन होगा।

Related Articles

Back to top button