Kanpur: शादी समारोह में चाची पर भतीजे ने किया चाकू से हमला, बाद में कि आत्महत्या

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी 32 वर्षीय चाची पर चाकू से हमला कर दिया।

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी 32 वर्षीय चाची पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद युवक ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में घायल महिला को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों के मुताबिक, चाची और भतीजे के बीच प्रेम संबंध थे। परिजनों ने दोनों को कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button