
लखनऊ। शुक्रवार दोपहर एक हथिनी लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर चढ़ गई। राहगीर हथिनी को देखने के लिए हाईवे पर रुकने लगे और सेल्फ़ी लेने लगे। राहगीर हथिनी को देख इतना खुश हो गए की सड़क पर गाड़ियों का जमावड़ा लगता चला गया। दो चार सौ मीटर नहीं, बल्कि गाड़ियों का जमावड़ा लगभग चार किलोमीटर तक लग गया।
आपको बता दें कि लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर हथिनी के चढ़ जाने की भनक महावत को नहीं पता चली। इतना ही नहीं महावत आराम से बैठकर पारा थाना क्षेत्र के मौदा मोड़ पर बने होटल पर खाना खाता रह। जाम में फंसे कुछ लोग हथिनी को देख खुश होते नज़र आये, तो वहीं कुछ लोग परेशान दिखाई दिए। लोगों ने सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो को वायरल किया।
हथिनी आनरकाली के हाईवे पर चढ़ जाने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद डीएफओ और रेंजर मौके पर पहुचें और इसकी जानकारी लेने लगे। महावत राम किशन ने बताया कि उन्नाव के पुरवा क्षेत्र से वह दो दिन पहले निकला था। वह होटल पर बैठकर खाना खाने लगा तभी चोरी छिपे हथिनी आनरकाली मौके से निकल गयी और वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर कजा पहुंची। लखनऊ डीएफओ रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मालिक से लाइसेंस माँगा गया है।









