
बिहार की सियासत में बडे उलटफेर के बीच बडी खबर सामने आ रही है। बिहार में जदयू और बीजेपी का मटमोटाव अब खुल कर सामने आ गया है। जेडीयू सांसदों और विधायकों की बैठक खत्म हो गई है। जेडीयू ने अहम फैसला लेते हुए बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़ा दिया है। हांलाकी अभी औपचारिक ऐलान नही हुआ है।
नीतीश कुमार ने सांसदों,विधायकों के साथ मीटिंग करते हुए बड़ा फैसला लिया है। मीटिंग में सभी से बातचीत के बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ पार्टी और बीजेपी के गठबंधन के उथल पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। नीतीश कुमार शाम 4 बजे राज्यपाल फागू चौहान से मिलने राजभवन जाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे सकते हैं।
दूसरी तरफ विपक्षी दल राजद के विधायकों की अलग-अलग बैठक हुई । राजद नेता सुबह से ही पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंच गए हैं। राबड़ी देवी के आवास पर जश्न का माहौल है। थोड़ी देर में गठबंधन तोड़ने का औपचारिक एलान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।








