
उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदो तथा देहरादून के विभिन्न स्थानों पर लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के कारण जनपद देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नदी व नाले उफान पर है। इसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थानों में आपदा प्रबंधन टीमों को तैयारी हालत में रखने तथा नदी किनारे निवास करने वाले लोगों को सतर्कता बरतने संबंधित हिदायत देने के निर्देश निर्गत किये गए थे।
इसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के पर्यवेक्षण में संबंधित क्षेत्राधिकारी महोदय के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा नदी किनारे स्थित बस्तियों में जाकर लाउड हेलरो के माध्यम से वहाँ निवासरत व्यक्तियों को बरसात के दृष्टिगत सतर्कता बरतने तथा नदी- नालों के आसपास ना जाने की हिदायत दी गयी है। साथ बरसात का पानी बढ़ने के कारण नदी किनारे स्थित बस्तियों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
भारी बारिश और भूस्खलन ने उत्तराखंड में कहर बरपाया है। उत्तराखंड में आपदा से अभी तक 4 लोगों का मौत हुई है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 13 लापता,रेस्क्यू जारी है। वहीं 12 लोगों की घायल होने की सूचना है। बाकी सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया टिहरी के धनौल्टी में पलक झपकते ही घर मलबे में तब्दील। हादसे में परिवार के 7 लोग मलबे में दबे, 2 शव बरामद हुए।









