
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को भारत समाचार से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने मदरसे के सवाल पर कहा सभी संगठनों का सिस्टम में आना जरूरी है, रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इसको किसी और नजर से नहीं देखना चाहिए।
मंत्री जयवीर सिंह ने यूपी में पर्यावरण को लेकर भी बातचीत की। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होने कहा कि राज्यों से यूपी में एंट्री के गेटों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। साथ ही सुविधा, रेस्टोरेंट आदि बनाए जाएंगे जिससे प्रदेश में आने वाले लोगों को लगे कि ये पुराना उत्तरप्रदेश नहीं है।
शिवपाल यादव के संगठन पर निशाना साधते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि जब शिवपाल यादव का अच्छा समय था सब लोग पदों पर थे, बाबा से लेकर नाती तक सब लोग पदों पर थे। उन्होने कहा कि शिवपाल यादव अब अपने आपको स्थापित कर यादव वोट को अपने-अपने साथ लाना चाहते हैं। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि अखिलेश यादव को सरकार के अच्छे कामों की तारीफ करना चाहिए,हर वक़्त सवाल उठाना ठीक नहीं यूपी की जनता सब समझ चुकी है। इस बार बीजेपी 80 में से 80 सीट जीतेगी।









