बृजलाल खाबरी को मिली यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, 6 नए प्रांतीय अध्यक्ष भी नामित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बीच पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान दी गई है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बीच पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान दी गई है। बृजलाल खाबरी बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस ने 6 नए प्रांतीय अध्यक्ष भी नामित किए हैं।

कांग्रेस ने दलित समाज के नेता पर दांव लगाते हुए बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। बृजलाल खाबरी बीएमपी में कैडर के नेता हुआ करते थे।कांग्रेस ने 6 नए प्रांतीय अध्यक्ष भी नामित किए हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी और अजय राय प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बसपा छोड़ कर कांग्रेस में आए नकुल दुबे को भी प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रांतीय अध्यक्षों को कार्यकारी अध्यक्ष मानते हुए कांग्रेस ने एक अध्यक्ष और 6 कार्यकारी अध्यक्ष नामित किए हैं। वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव और योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button