
रिपोर्ट – मोहित चौधरी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में नगर निकाय चुनावों की बैठक में भाग लेने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी विशेष रणनीति बनाकर पूरी तैयारी के साथ नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रभारियों अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव का संयोजक बनाकर हम लोग उस पर आगे बढ़ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले सप्ताह लखनऊ में नगर पालिका व नगर निगम से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उन्हें काम सौंपा गया है, आज पश्चिम क्षेत्र के नगर निकाय से जुड़े सभी प्रभारी संयोजकों को यहां बुलाया गया है और एक विशेष रणनीति बनाकर हम लोग पूरी तैयारी के साथ नगर निकाय की तैयारी कर रहे हैं और निश्चित रूप से मुझे विश्वास है हम अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत विश्वास और सरकार ने जो कार्य पिछले वर्षों में योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व किये है, उन कामों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम अधिकतर नगर निकाय नगर पंचायत जीतेंगे।
वहीं पत्रकार द्वारा राहुल गांधी द्वारा एक बयान पर पूछा गया है कि पिछले 45 साल में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, इस पर भूपेंद्र चौधरी ने का कि राहुल गांधी बेरोजगार हैं, उन्हें अपने रोजगार की चिंता करनी चाहिए। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत का बंटवारा किसके समय में हुआ कांग्रेस के समय मे तो उन्हें अपनी यात्रा इस्लामाबाद कराची व लाहौर से शुरू करनी चाहिए थी। तो वही हापुड जनपद के धौलाना तहसील में करीब 150 करोड़ के सरकारी जमीन के मामले में जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इस जमीन की विषय को आपके द्वारा रखा गया है इसमें सही जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कराई जाएगी।









