उत्तराखंड में गरीब बच्चों के लिए अच्छी खबर, 300 छात्रों को मिलेगी मुफ्त उच्च शिक्षा…

उत्तराखंड के निर्धन और गरीब परिवारों के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज कोविड में अनाथ हुए 300 छात्रों को उच्च शिक्षा के मुफ्त कोर्स कराएगा। इस बात की जानकारी कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रेस वार्ता कर दी।

हल्द्वानी. उत्तराखंड के निर्धन और गरीब परिवारों के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज कोविड में अनाथ हुए 300 छात्रों को उच्च शिक्षा के मुफ्त कोर्स कराएगा। इस बात की जानकारी कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रेस वार्ता कर दी।

सीआईएमएस और यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज 300 छात्रों को उच्च शिक्षा के मुफ्त कोर्स कराएगा। कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि कोविड के दौर में अनाथ हुए बच्चे और गरीब निर्धन परिवारों के लिए यह मुहिम चलाई गई है।

जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं जिसमें छात्र 10 से ज्यादा कोर्सेज का लाभ मुफ्त उठा पाएंगे, 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की तारीख रखी गई है। उत्तराखंड के 300 निर्धन गरीब बच्चों को मुफ्त में उच्च शिक्षा के तकनीकी कोर्स कराएगा, जिससे कि गरीब और निर्धन परिवार के होनहार छात्रों को आसानी से उच्च शिक्षा में स्थान मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button