
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर,खतौली की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। यूपी उपचुनाव की सभी सीटों के रुझान आ गये हैं। रुझानों में मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे हैं। रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे हैं। वहीं खतौली में भी सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया आगे चल रहे हैं।
UP By-Election Result Update:
मैनपुरी- मैनपुरी से अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया। जसवंतनगर में डिंपल यादव को 24180 वोट,जसवंतनगर विधानसभा के 5वें राउंड की गिनती पूरी,बीजेपी के रघुराज शाक्य को 9073 वोट मिले,5 राउंड में डिंपल यादव 15107 वोटों से आगे।
रामपुर- सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने बनाई बढ़त, सपा प्रत्याशी आसिम राजा 1200 वोट से आगे। BJP के आकाश सक्सेना हुए पीछे।
मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर से इस वक्त का सबसे बड़ा अपडेट, खतौली में RLD के मदन भैया 1450 वोट से आगे,बीजेपी की राजकुमारी सैनी 1450 वोट से पीछे।
यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और BJP प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य कि किस्मत का फैसला होगा। रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला है। वहीं खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के बीच कांटे की टक्कर है।
बता दें, मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हो रहा है। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किये जाने के कारण हो रहा है।









