
रिपोर्ट-अमित बेलवाल
रामनगर में प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से निपटने को लेकर प्रशासन द्वारा किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर विभागों को आपसी सामंजस्य बनाने का संदेश दिया। एसडीएम गौरव चटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में उत्तराखंड में आए तो भूकंप के झटकों को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार दो आपदाओं गुजर चुकी है।
उन्होंने बताया कि आज नैनीताल जिले में मॉक ड्रिल के माध्यम से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर रामनगर डिग्री कॉलेज में स्टेजिंग एरिया बनाया गया था। तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से सूचना दी गई कि मोहल्ला खताडी स्थित एक पुराने भवन ढहने से उसमें करीब 30-35 लोग इस आपदा में फंस गए हैं।
जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस भवन में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के बाद कुछ घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया तथा कुछ घायलों का उपचार स्टिचिंग एरिया में किया गया। जबकि गंभीर घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से सभी विभागों को सचेत किया गया कि आपदा के दौरान सूचना मिलने पर सभी विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर ऐसी सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचने के साथ ही आपदा पीड़ितों को राहत एवं बचाव कार्य तेज गति से पहुंचाएं।









