
रिपोर्ट- मो0 इमरान
सितारगंज. सितारगंज पुलिस ने हिमालय महिला विकास संस्था के द्वारा वार्ड नंबर एक में कराए गए कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं को सितारगंज पुलिस द्वारा गौरा शक्ति एप और उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सितारगंज पुलिस द्वारा महिलाओं को एप के बारे में बताया गया कि गौरा शक्ति ऐप से महिलाएं हर प्रकार की शिकायत गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से दर्ज करा सकती हैं। साथ ही सितारगंज कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल ज्योति शर्मा ने गौरा शक्ति ऐप और उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ऐप में महिलाओं और पुरुषों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है महिलाएं गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और उत्तराखंड पुलिस ऐप से पुरुष और महिलाएं दोनों अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।









