टिहरी डैम टॉप से 24 घंटे वाहनों की आवाजाही की मांग, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने लगाया विराम

दरअसल टिहरी बांध के ऊपर से 24 घंटे आवागमन को लेकर 8 माह पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने वाहनों की आवाजाही का समय 24 घंटे करने की घोषणा की थी,

रिपोर्ट- सूर्य प्रकाश रमोला

टिहरी जनपद वासी लंबे समय से टिहरी डैम टॉप से 24 घंटे वाहनों की आवाजाही की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस मांग पर टिहरी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने विराम लगा दिया है और मात्र एक घंटा और अतिरिक्त का डैम टॉप से आवागमन की अनुमति दी गई है जिसके चलते कांग्रेस के प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी से कांग्रेसीयो ने नाराजगी भी जताई है।

दरअसल टिहरी बांध के ऊपर से 24 घंटे आवागमन को लेकर 8 माह पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने वाहनों की आवाजाही का समय 24 घंटे करने की घोषणा की थी, लेकिन टिहरी वाटर स्पोट्स कप कार्यक्रम में एक बार फिर से टिहरी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने साफ कर दिया की डैम टॉप के ऊपर से वाहनों की आवाजाही 24 घंटे नहीं बल्कि एक घंटे का अतिरक्त समय बढ़ाया जाऐगा। जिसके बाद कांग्रेस के प्रतापनगर के विधायक और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नेएक राजनीतिक तूल देते हुए कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री अपने बयानों से पलट गए हैं जो कि बड़ा खेद का विषय है।

उन्होंने कहा किडिडेंट आपसे 24 घंटे आवागमन की अनुमति भारत सरकार तत्काल दें ताकि यहां के स्थानीय लोगो को आवाजाही में राहत मिल सके।प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि बांध प्रभावितों की समस्याओं को लेकर उन्होंने भागीरथी पुरम में केंद्रीय ऊर्जा सचिव से भी प्रभावित की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील में आयोजित वॉटर स्पोर्ट्स सिर्फ ऊंची दुकान फीका पकवान जैसा रहा है मेघा के स्थानीय उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का कोई भी इंवॉल्वमेंट नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button