
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टूर से लौट रही छात्रों की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक छात्र घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे। बस में सवार सभी छात्र कौशाम्बी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा ठठिया क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 209 किलोमीटर कट के पास हुआ।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम और एसपी भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मुलाकात की।
इस दर्दनाक हादसे के बाद छात्रों और उनके परिजनों में शोक का माहौल है।









