Budget 2023: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बजट को लेकर कही बड़ी बात, जनता दे रही आर्शिर्वाद

बृजेश पाठक ने कहा कि बजट पूरे देश की जनता के लिए बहुत ही अच्छा बजट है महिलाओं का किसानों का नौजवानों का बहुत ध्यान रखा गया है।

मंगलवार के मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बजट को लेकर भारत समाचार से खास बातचीत की। बृजेश पाठक ने कहा कि बजट पूरे देश की जनता के लिए बहुत ही अच्छा बजट है महिलाओं का किसानों का नौजवानों का बहुत ध्यान रखा गया है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि खास बात ये है कि infrastructure पर जोड़ दिया गया है, रेल यातायात को और बेहतर ढंग से बनाने के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई है, हवाई यातायात के बारे में अलग से बजट की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा विशेष रूप से मेडिकल क्षेत्र को भी स्वास्थ्य सेवाओं को भी अच्छे से अच्छा करने के लिए व्यवस्था केंद्रीय बजट में किया गया है और सबसे बड़ी बात मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में हर जनपद में मेडिकल कॉलेज बन रहा है अब सभी जनपदों में ऐसा नर्सिंग कॉलेज भी मेडिकल कॉलेज के साथ खुलेगा।

बृजेश पाठक ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत बधाईयां देता हूँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करता हूँ टैक्स टैक्स में परिवर्तन किया गया मध्यम वर्ग के लोग बहुत इंतजार कर रहे थे और प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग के लोगों की बात को सुना और समझा और इतना बड़ा आशीर्वाद दिया है पूरे प्रदेश के लोग बहुत प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं। उन्होने कहा कि सुबह से ही हजारों फोने आ रहे हैं तरह तरह के लोग आशीर्वाद दे रहे हैं और कह रहे हैं कि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी बात सुनी है और हमको टैक्स सात लाख तक बढ़ाने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button